Skip to main content

CBSC 10th Result : ज्ञान निकेतन की श्रेया बनी बिहार topper

सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं के नतीजों का ऐलान कर दिया है. इस साल 4 स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड दसवीं के टॉपर हैं. डीपीएस गुड़गांव के प्रखर मित्तल, आरपी पब्लिक स्कूल बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल, स्कॉटिश इनटेल स्कूल शामली की नंदिनी गर्ग और भवन विद्यालय कोचीन की श्रीलक्ष्मी जी ने टॉप किया है.

पटना के ज्ञान निकेतन गर्ल्स स्कूल की छात्रा श्रेया ने बिहार टॉप किया है. श्रेया को दसवीं में मिला है 99.2 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं. जानाकरी के मुताबिक  ज्ञान निकेतन ब्वॉयज स्कूल का छात्र ऋषभ कुमार  बिहार का सेंकेड टॉपर बना है. ऋषभ कुमार को 98.6 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं.

पटना के डीएवी स्कूल की दो छात्राओं को समान अंक मिले हैं और दोनों टॉपर घोषित की गई हैं हैं. डीएवी बोर्ड कॉलोनी की इन दोनों छात्राओं को 98.2 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं. इनका नाम सृजा और क्लिजा है.

Comments

Popular posts from this blog

फारबिसगंज में जहरीली गैस से दो लोगो की मौत

पटना : अररिया के फारबिसगंज शहर में शौचालय की टंकी साफ़ करने टैंक में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस रिसाव से मौत हो गयी साथ ही पांच मजदूर बेहोश हो गये. उनका इलाज फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. घटना फारबिसगंज शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप मुन्ना गुप्ता के निर्माणाधीन घर की है. घटना के बाद फारबिसगंज में अफरातफरी का माहौल है. मृतक मजदूरों के साथ काम कर रहे एक मजदूर पूरण दास ने बताया कि मैंने अपनी आंखों से देखा कि एक मजदूर गया वो वापस नहीं लौटा, फिर उसे देखने दूसरा मजदूर गया वो भी वापस नहीं लौटा इसी क्रम में टंकी में 6 मजदूर चले गये. फारबिसगंज के बीडीओ विजय चंद्रा ने बताया कि तत्काल पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 -20 हजार रूपये दिए जा रहे हैं साथ ही मृतक के परिजनों को असंगठित कामगार घटना बीमा योजना के तहत 1-1 लाख रूपये भी दिए जाएंगे. मृतकों के नाम महेश मंडल और नारायण मंडल है जो हरिपुर गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने ईस्टर्न फेरिफेरल एक्सप्रेस वे का किया उद्घाटन

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के तमाम कार्यों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला. यहां खेल स्टेडियम में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गरीबों, दलितों-पिछड़ों-आदिवासियों के लिए जो भी कार्य किया जाता है, कांग्रेस और उसके साथ चलने वाले दल या तो उसमें रोड़े अटकाने लगते हैं या उसका मजाक उड़ाते हैं. अपनी रैली की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, 'इतना स्नेह तब होता है, जब सेवक से उसका विधाता खुश हो. आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 4 साल पूरे होने पर आपका ये प्रधानसेवक फिर आपके सामने नतमस्तक है. उन्होने कहा कि बागपत, पश्चिम यूपी और दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए बहुत बड़ा दिन है. दो बहुत बड़ी सड़क परियोजनाओं का आज लोकार्पण किया गया है.' पीएम ने कहा कि आज जब इस नई सड़क पर चलने का अवसर मुझे मिला तो अनुभव किया कि 14 लेन का सफर दिल्ली-एनसीआर के लोगों के जीवन को कितना सुगम बनाने वाला है. कहीं कोई रुकावट नहीं, एक से एक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, कंक्रीट क...