पटना : अररिया के फारबिसगंज शहर में शौचालय की टंकी साफ़ करने टैंक में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस रिसाव से मौत हो गयी साथ ही पांच मजदूर बेहोश हो गये. उनका इलाज फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में चल रहा है.
घटना फारबिसगंज शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप मुन्ना गुप्ता के निर्माणाधीन घर की है. घटना के बाद फारबिसगंज में अफरातफरी का माहौल है. मृतक मजदूरों के साथ काम कर रहे एक मजदूर पूरण दास ने बताया कि मैंने अपनी आंखों से देखा कि एक मजदूर गया वो वापस नहीं लौटा, फिर उसे देखने दूसरा मजदूर गया वो भी वापस नहीं लौटा इसी क्रम में टंकी में 6 मजदूर चले गये.
फारबिसगंज के बीडीओ विजय चंद्रा ने बताया कि तत्काल पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 -20 हजार रूपये दिए जा रहे हैं साथ ही मृतक के परिजनों को असंगठित कामगार घटना बीमा योजना के तहत 1-1 लाख रूपये भी दिए जाएंगे. मृतकों के नाम महेश मंडल और नारायण मंडल है जो हरिपुर गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं.

Comments
Post a Comment