Skip to main content

Posts

CBSC 10th Result : ज्ञान निकेतन की श्रेया बनी बिहार topper

सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं के नतीजों का ऐलान कर दिया है. इस साल 4 स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड दसवीं के टॉपर हैं. डीपीएस गुड़गांव के प्रखर मित्तल, आरपी पब्लिक स्कूल बिजनौर की रिमझिम अ...
Recent posts

हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर चेन्नई बना आईपीएल 2018 का चैंपियन

मुंबई : आईपीएल के खिताबी मुकाबले में 179 रन की चुनौती लेकर उतरी चेन्नै सुपर किंग्स ने 18वें  ओवर में बिना 2 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया और चैंपियन बन गयी। वॉटसन 57 गेंदों पर 105 रन बनाये. सनराइजर्स की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने अपनी बोलिंग की शुरुआत में ही दिखा दिया कि यह मुकाबले CSK के लिए आसान नहीं होले वाला है। भुवी ने अपने 2 ओवर में लगातार 10 बॉल तक कोई रन खर्च नहीं किया। आईपीएल सीजन 11 के निर्णायक मुकाबले में यूसुफ पठान की उम्दा पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) को 179 रन का लक्ष्य दिया है। पारी के 13वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए यूसुफ ने अपनी टीम के लिए इस अहम मुकाबले में 25 बॉल पर 45 रन की उम्दा पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके लगाए। अंतिम ओवरों में दूसरे छोर से कार्लोस ब्राथवेट ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। ब्राथवेट ने 11 बॉल पर 21 रन बनाए। पारी की अंतिम बॉल पर वह छक्का जड़ने के प्रयास में आउट हुए। चेन्नै की ओर से रविंद्र जडेजा, कर्ण शर्मा, लुंगी गिडी ड्वेन ब्रावो और शार्दुल ठाकुर ने ...

प्रधानमंत्री ने ईस्टर्न फेरिफेरल एक्सप्रेस वे का किया उद्घाटन

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के तमाम कार्यों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला. यहां खेल स्टेडियम में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गरीबों, दलितों-पिछड़ों-आदिवासियों के लिए जो भी कार्य किया जाता है, कांग्रेस और उसके साथ चलने वाले दल या तो उसमें रोड़े अटकाने लगते हैं या उसका मजाक उड़ाते हैं. अपनी रैली की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, 'इतना स्नेह तब होता है, जब सेवक से उसका विधाता खुश हो. आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 4 साल पूरे होने पर आपका ये प्रधानसेवक फिर आपके सामने नतमस्तक है. उन्होने कहा कि बागपत, पश्चिम यूपी और दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए बहुत बड़ा दिन है. दो बहुत बड़ी सड़क परियोजनाओं का आज लोकार्पण किया गया है.' पीएम ने कहा कि आज जब इस नई सड़क पर चलने का अवसर मुझे मिला तो अनुभव किया कि 14 लेन का सफर दिल्ली-एनसीआर के लोगों के जीवन को कितना सुगम बनाने वाला है. कहीं कोई रुकावट नहीं, एक से एक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल, कंक्रीट क...

फारबिसगंज में जहरीली गैस से दो लोगो की मौत

पटना : अररिया के फारबिसगंज शहर में शौचालय की टंकी साफ़ करने टैंक में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस रिसाव से मौत हो गयी साथ ही पांच मजदूर बेहोश हो गये. उनका इलाज फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. घटना फारबिसगंज शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप मुन्ना गुप्ता के निर्माणाधीन घर की है. घटना के बाद फारबिसगंज में अफरातफरी का माहौल है. मृतक मजदूरों के साथ काम कर रहे एक मजदूर पूरण दास ने बताया कि मैंने अपनी आंखों से देखा कि एक मजदूर गया वो वापस नहीं लौटा, फिर उसे देखने दूसरा मजदूर गया वो भी वापस नहीं लौटा इसी क्रम में टंकी में 6 मजदूर चले गये. फारबिसगंज के बीडीओ विजय चंद्रा ने बताया कि तत्काल पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 -20 हजार रूपये दिए जा रहे हैं साथ ही मृतक के परिजनों को असंगठित कामगार घटना बीमा योजना के तहत 1-1 लाख रूपये भी दिए जाएंगे. मृतकों के नाम महेश मंडल और नारायण मंडल है जो हरिपुर गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं.