मुंबई : आईपीएल के खिताबी मुकाबले में 179 रन की चुनौती लेकर उतरी चेन्नै सुपर किंग्स ने 18वें ओवर में बिना 2 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया और चैंपियन बन गयी। वॉटसन 57 गेंदों पर 105 रन बनाये.
सनराइजर्स की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने अपनी बोलिंग की शुरुआत में ही दिखा दिया कि यह मुकाबले CSK के लिए आसान नहीं होले वाला है। भुवी ने अपने 2 ओवर में लगातार 10 बॉल तक कोई रन खर्च नहीं किया।
आईपीएल सीजन 11 के निर्णायक मुकाबले में यूसुफ पठान की उम्दा पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) को 179 रन का लक्ष्य दिया है। पारी के 13वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए यूसुफ ने अपनी टीम के लिए इस अहम मुकाबले में 25 बॉल पर 45 रन की उम्दा पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके लगाए। अंतिम ओवरों में दूसरे छोर से कार्लोस ब्राथवेट ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। ब्राथवेट ने 11 बॉल पर 21 रन बनाए। पारी की अंतिम बॉल पर वह छक्का जड़ने के प्रयास में आउट हुए। चेन्नै की ओर से रविंद्र जडेजा, कर्ण शर्मा, लुंगी गिडी ड्वेन ब्रावो और शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट लिया।
इससे पहले चेन्नै ने टॉस जीतकर सनराइजर्स को पहले बैटिंग का न्योता दिया था। SRH की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और मैच के दूसरे ओवर श्रीवत्स गोस्वामी (5) रन आउट होकर पविलियन लौट गए। गोस्वामी फाइन लेग पर शॉट खेल कर्ण शर्मा के सामने 2 रन चुराना चाहते थे, लेकिन कर्ण शर्मा ने बॉल पर तेजी से झपटते हुए उसे धोनी की ओर फेंक दिया और जब तक गोस्वामी क्रीज पर लौटते, तब तक धोनी उनका काम तमाम कर चुके थे।
देखें- IPL फाइनल: चेन्नै सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, ब्लॉग
पहला विकेट गिरने के बाद कप्तान केन विलियमसन ने शिखर धवन के साथ मिलकर 51 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाज संभलकर पारी को आगे बढ़ा रहे थे और स्कोर को 64 रन पर पहुंचा दिया। इसके बाद कैप्टन कूल धोनी ने बॉल रविद्र जडेजा को सौंप दी और जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में शिखर धवन (26) को बोल्ड कर दिया। धवन जडेजा की इस बॉल पर स्लॉप स्वीप लगाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उनके बैट को छकाते हुए थाई पैड से टकराई और सीधे स्टंप पर जा लगी। इस तरह 64 रन के कुल योग पर सनराइजर्स ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। धनव ने यह 26 रन बनाने के लिए 25 बॉल खर्च कीं, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।
तीसरे विकेट के लिए केन विलियमसन का साथ देने क्रीज पर शाकिब अल हसन आए और उन्होंने तेजी से रन जुटाना शुरू कर दिए। शाकिब को देखकर विलियसन ने भी तेजी से रन जुटाने का काम शुरू किया। दोनों ने मिलकर स्कोर को 100 पार पहुंचा दिया। इस बीच विलियमसन (47) कर्ण शर्मा की एक बॉल पर वह चूक गए और विकेट के पीछे चौकन्ने खड़े धोनी ने उन्हें क्रीज पर वापस लौटने का कोई मौका नहीं दिया। इस तरह 36 बॉल पर 5 चौके और 2 छक्के जड़ चुके विलियमसन को वापस पविलियन लौटना पड़ा।
विलियमसन के बाद शाकिब अल हसन और यूसुफ पठान ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए तेजी से रन बटोरने का सिलसिला जारी रखा। इस बीच 15 बॉल में 23 रन बनाकर शाकिब ड्वेन ब्रावो की बॉल पर आउट हो गए। ब्रावो की फुल टॉस बॉल को शाकिब बाउंड्री के पार पहुंचाना चाहते थे, लेकिन वह बॉल को ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए और सुरेश रैना ने उन्हें कैच कर पविलियन भेज दिया। शाकिब चौथे विकेट के रूप में पविलियन लौटे। इसके बाद दीपक हुड्डा (3) भी जल्दी ही पविलियन लौट गए।
इसके बाद छठे विकेट के रूप में कार्लोस ब्राथवेट आए और उन्होंने यूसुफ के साथ 18 बॉल में 33 रन की साझेदारी निभाकर सनराइजर्स का स्कोर 178 पहंचा दिया। पारी की अंतिम ब़ॉल पर भले ब्राथवेट भले आउट हो गए हों, लेकिन उन्होंने चेन्नै के सामने इस खिताबी मुकाबले में मजबूत लक्ष्य रखने में कामयाबी हासिल कर ली।
आज के मैच में टीमें:-
चेन्नै सुपर किंग्स
शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एम एस धोनी (WK-कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, लुंगी गिडी
सनराइजर्स हैदराबाद
श्रीवत्स गोस्वामी (WK), शिखर धवन, केन विलियमसन (कप्तान), शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, दीपक हुड्डा, कार्लोस ब्राथवेट, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा



Comments
Post a Comment